🔥 TRENDING राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के करौली ज... हिंडौन के कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्ष... नवादा में चौकीदारों की बैठक, सरकार के... आगिरी देवी मंदिर की 5 किमी सड़क जर्जर... कल्पवृक्ष आश्रम मार्ग पर जलभराव, श्रद्... नादौती के शिविर में विद्यार्थियों को क...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

2 परिवारों का एक गांव, सिर्फ 12 वोटर्स के लिए पोलिंग बूथ! 📍 नागौर का सारगांवास: सरकारी कागजों में गांव, धरातल पर सिर्फ एक गली! राजस्थान

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 28 Oct 2026, 08:57 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

2 परिवारों के 12 मतदाता रहते हैं। खास बात यह है कि इन 12 वोटर्स के मतदान के लिए

2 परिवारों का एक गांव, सिर्फ 12 वोटर्स के लिए पोलिंग बूथ!

📍 नागौर का सारगांवास: सरकारी कागजों में गांव, धरातल पर सिर्फ एक गली!

राजस्थान के नागौर जिले का सारगांवास गांव इन दिनों पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा में है। यहां महज 2 परिवारों के 12 मतदाता रहते हैं। खास बात यह है कि इन 12 वोटर्स के मतदान के लिए अलग से पोलिंग बूथ की व्यवस्था की गई है।

😮 कभी इस गांव में 60 मतदाता हुआ करते थे, लेकिन धीरे-धीरे ज्यादातर लोगों ने दूसरी पंचायत में अपना नाम जुड़वा लिया। अब गांव की आबादी एक गली तक सिमटकर रह गई है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव ऐसा कि गांव की एकमात्र पानी की टंकी भी साल 1980 में बनी थी।

📢 हैरानी की बात यह है कि गांव गूगल मैप पर भी नजर नहीं आता और ग्रामीणों का कहना है कि वोट मांगने तक प्रत्याशी नहीं पहुंचते!

एक तरफ लोकतंत्र के इस महापर्व में हर वोट की अहमियत है, तो दूसरी तरफ सारगांवास जैसे गांवों की तस्वीर ग्रामीण विकास की हकीकत बयां करती है
📲Get App