🔥 TRENDING Former Indian Batter Declares Shami Sh... Mona Singh Reveals Set of New UK Proje... Mohsin Khan Marries Tamanna: First Pho... હિંમતનગરમાં સુમરાજી રાયગઢ હાઇવે પર અકસ... Drishyam 3 Writer Reveals He Drafted 1... Christa Pike's Botched Execution Spark...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

युवाओं को राष्ट्र की उन्नति को प्राथमिकता देने के साथ-साथ वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।

✍️ Reporter: Atul Thakor 🗓 05 Oct 2026, 09:59 AM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भुज स्थित क्रांतिगुरु श्यामजीकृष्ण वर्मा कच्छ विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर 6,989 मेधावी विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्रियां तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर 27 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया।

कच्छ के महान सपूत क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं को उनके एवं महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन से राष्ट्रधर्म और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नमो डिजिटल ई-लाइब्रेरी तथा स्किल सेंटर का उद्घाटन किया। यह ई-लाइब्रेरी शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए वैश्विक ज्ञान-संसाधनों का नया द्वार खोलेगी।

विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह डिग्री को केवल रोजगार का साधन न मानकर अपने-अपने क्षेत्र में योग्यता, सत्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनाओं के साथ देश सेवा में आगे आएं।

युवाओं को राष्ट्र की उन्नति को प्राथमिकता देने के साथ-साथ वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कच्छ आज विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। डिग्रियां प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं!
📲Get App