🔥 ट्रेंडिंग મોટા આગરીયા ગામ આજુબાજુ માં થયેલ કેબલ... त्रिपुरा सीएम ने कहा, सीपीआई(एम)-कांग्... त्रिपुरा के सुशांत चक्रवर्ती को कांग्र... MHA ने त्रिपुरा नगर चुनावों के लिए 25... आदर्श छात्र‑शिक्षक अनुपात के बावजूद हि... हिमाचल के सीएम सुखु ने बीजेपी सरकार पर...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

युवा कांग्रेस ने शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर हल्ला, धरने में मांगी सम्मानजनक व्यवहार

✍️ रिपोर्टर: Satyam Verma 🗓 20 नव. 2026, 08:59 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में मरीजों के साथ अभद्रता के आरोप पर युवा कांग्रेस ने धरने पर बैठकर प्रशासन से सम्मानजनक व्यवहार की मांग की।

शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अनुज मिश्रा ने मरीज को भर्ती कराने के दौरान प्रशासन की लापरवाही और कर्मचारियों की अभद्रता के कारण मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ती हुई पाई। जब उन्होंने इस अव्यवस्था का विरोध किया, तो कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।

सूचना मिलने पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी अपने साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौके पर पहुंचे और युवा कांग्रेस नेताओं से वार्ता की। उन्होंने गाली-गलौज करने वाले संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद रामजी अवस्थी ने धरना समाप्त किया।

इस दौरान रामजी अवस्थी ने कहा कि "अस्पताल में कोई भी व्यक्ति अपनी खुशी से नहीं, बल्कि बीमारी और तकलीफ की स्थिति में आता है। ऐसे समय में मरीज और उसके परिजनों को बेहतर इलाज, सहयोग और संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता होती है, न कि उनके साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार की। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्रताड़ित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही और कर्मचारियों की अभद्रता की पुनरावृत्ति हुई तो युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और मरीजों के अधिकारों तथा सम्मान की लड़ाई के लिए इससे भी बड़ा एवं उग्र आंदोलन करेगी।
📲Get App