Local
यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती, 4.96 लाख रुपये का चालान वसूला गया

कटिहार, 8 अक्टूबर
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग, कटिहार द्वारा बस्तौल चौक एवं रोशना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए कुल 4.96 लाख रुपये का चालान/जुर्माना वसूला गया।
अभियान में नाबालिग वाहन चालकों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। साथ ही बिना पंजीकरण संचालित टोटो एवं ऑटो के विरुद्ध भी सख्ती से जांच की जा रही है।
जिला परिवहन विभाग, कटिहार ने स्पष्ट किया कि नए वाहनों के पंजीकरण में अनावश्यक विलंब करने वाले वाहन डीलरों एवं शोरूम संचालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बिना पंजीकरण के वाहनों को सड़क पर चलने देने की स्थिति में संबंधित वाहन चालके साथ साथ डीलर/शोरूम की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विभाग ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ वाहन चलाएं और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। सड़क सुरक्षा के लिए यह विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।