🔥 TRENDING पटना में सड़क पर गिरा बिजली का खंभा, य... CJP Leaders Detained by Police in Odis... Thousands of Andhra Pradesh Votes Flag... AP DSC 2026 Recruitment Opens for 2,72... Nexon Geochem to Invest ₹1,250 crore i... Seven Children Killed in Boat Crash at...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यूट्यूबर अश्वी यादव सहित सात पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज
Crime

यूट्यूबर अश्वी यादव सहित सात पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Oct 2026, 02:23 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यूट्यूबर अश्वी उर्फ शिवांगी यादव और उसके साथियों पर निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 1.75 करोड़ रुपये वसूलने और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूबर अश्वी उर्फ शिवांगी यादव समेत सात नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर रुपये वसूलने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर भरथना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जसवंतनगर क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी आशुतोष उर्फ टोनू यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अश्वी यादव, नीतू सिंह यादव, शिवम यादव, गीतांजलि जादौन और अभिषेक यादव सहित अन्य लोगों ने अप्रैल 2024 से मई 2026 के बीच उनकी निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर बैंक खातों और नकद के माध्यम से 1,75,68,683 रुपये वसूले हैं।

शिकायत के अनुसार, 15 नवंबर 2025 को 58 लाख रुपये और बाद में 50 लाख रुपये की और मांग की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि मांग पूरी नहीं करने पर उसे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।

न्यायालय द्वारा आदेश दिए जाने के बाद भरथना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
📲Get App