🔥 TRENDING પાટણ નગરપાલિકાની બેદરકારી: પાઇપલાઇનના... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर... சென்னை அசோக் நகர் அருகே அரசு பேருந்தில... बड़वानी के शासकीय पॉलीटेक्निक में आयोज... MP उच्च न्यायालय ने 2026 के लिए स्टेनो... हरियाणा में 6 अक्टूबर को प्रकाशित ताज़...
06 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

यूपीएसआरटीसी की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं व सड़क सुरक्षा को लेकर दिए दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Oct 2026, 04:43 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एमडी प्रभु एन. सिंह ने अधिकारियों को सुरक्षित एवं बेहतर परिवहन सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने की। बैठक में सड़क सुरक्षा, संचालन व्यवस्था, संविदा चालक भर्ती, यात्री सुविधाओं, परिचालन दक्षता एवं राजस्व संवर्धन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा और चर्चा की गई। अधिकारियों से निगम की मौजूदा व्यवस्थाओं और कार्यप्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निगम की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि तथा उत्कृष्ट कार्य-प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में वित्त नियंत्रक सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
📲Get App