स्थानीय
यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, एक दशक में जीते 1,105 पदक
वर्ष 2022 से अब तक 950 खिलाड़ियों की भर्ती, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में 95 पदकों के साथ भारतीय दल में सर्वाधिक पदक हासिल किए।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें जनसेवा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, कोचिंग, पोषण, आवास और प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक 950 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की गई है। वहीं, पिछले एक दशक में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 1,105 पदक अपने नाम किए हैं।
वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने 95 पदक जीतकर भारतीय दल के लिए सर्वाधिक पदक अर्जित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण और संसाधनों पर जोर दिया जा रहा है। यूपी पुलिस का उद्देश्य खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की क्षमता को जनसेवा में भी उपयोगी बनाना है, ताकि खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलने के साथ पुलिस बल की कार्यक्षमता को भी मजबूती मिल सके।
संदेश: जहां पदक सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि खाकी में सेवा का संकल्प बन जाता है।