🔥 TRENDING Karnataka govt mulls ‘Karnataka Mandap... 15 Rajasthan officers slated for IAS p... Rajasthan HC says ending relationship... India Today releases September 28 scho... Tamil Nadu emerges as top destination... Tamil Nadu to Grant Rs 10 Lakh‑Rs 5 Cr...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यूपी में स्टार्टअप्स को मिल रहा बढ़ावा, 24 हजार से अधिक स्टार्टअप स्थापित
Business

यूपी में स्टार्टअप्स को मिल रहा बढ़ावा, 24 हजार से अधिक स्टार्टअप स्थापित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 10:25 AM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश में 24 हजार से अधिक स्टार्टअप स्थापित, 8 स्टार्टअप बने यूनिकॉर्न

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बीच प्रदेश में उद्यमिता को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। सरकार की नीतियों और प्रोत्साहन से युवाओं एवं नए उद्यमियों को अपने इनोवेटिव आइडिया को कारोबार में बदलने के अवसर मिल रहे हैं। प्रदेश में अब तक 24,000 से अधिक स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के 8 स्टार्टअप यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल कर चुके हैं। इससे प्रदेश के स्टार्टअप सेक्टर की राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान मजबूत हुई है।
स्टार्टअप्स के विस्तार से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। सरकार का जोर नवाचार, तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश को एक मजबूत स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने पर है।
📲Get App