🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक सरकार ने शुल्क एवं प्रवेश पैनल... कर्नाटक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 10... सुप्रीम कोर्ट ने आज फायरक्रैकर प्रतिबं... एनडीटीवी लाइव: वी सुधाकर निर्वाचन क्षे... काटो में तेज़ी से चलती पिकअप ने गर्भवत... अन्नामलाई ने कलाम अकादमी का उद्घाटन, ए...
16 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
शिक्षा

यूपी में सहायक अध्यापक भर्ती अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 16 अक्टू. 2026, 05:12 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लिखित परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को होगी, अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 5/2026 के तहत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (अर्बन) के 11,508 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आयोग द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तथा आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित थी। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों तिथियों में बदलाव किया है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उक्त भर्ती की लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 और 4 दिसंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। ऐसे में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवश्यकता होने पर अंतिम तिथि से पहले अपने आवेदन में संशोधन कर लें।
📲Get App