🔥 TRENDING પાટણના વરાણા ખોડિયાર માતાજી મંદિર ટ્રસ... Taylor Swift Unveils Gothic Vibe in Ne... लखनऊ में सुहावना मौसम, दिनचर्या के लिए... Towson University Lockdown Ends After... Gujarat Launches Unified Online Portal... News18 Tamil Debuts 8 AM Election Show...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
यूपी में 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले
Jobs & Career

यूपी में 9 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के एसपी बदले

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Aug 2026, 04:34 PM 👁 41
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची के मुताबिक विनीत जायसवाल को पुलिस अधीक्षक गोंडा से पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर बनाया गया है। चारू निगम को पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर से पुलिस अधीक्षक यूपी-112, लखनऊ भेजा गया है। अविनाश पाण्डेय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ किया गया है, जबकि बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर से पुलिस अधीक्षक गोंडा, विकास कुमार को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी तथा कृष्ण कुमार को पुलिस अधीक्षक संभल से पुलिस अधीक्षक बिजनौर बनाया गया है। वहीं विकास चन्द्र त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक संभल और मार्तण्ड प्रकाश सिंह को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
📲Get App