🔥 TRENDING Delhi-NCR Phase-3 Pollution Restrictio... Modi proposes expanded ASEAN scholarsh... महेंद्र सिंह धोनी ने IPL को कहा अलविदा... कांकेर एसपी ने पुलिस अधिकारियों की समी... Reporter Vijay Kumar bajpatti Bakri te... Former VW Global Ops Manager and Mothe...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी में BHMS प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

✍️ Reporter: Ramesh Gurjar 🗓 17 Nov 2026, 04:53 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी ने BHMS प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वागत एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्राचार्य और नोडल अधिकारी ने मार्गदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता और प्राचार्य एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं मरीजों के प्रति संवेदनशीलता को चिकित्सा शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रकाश चौधरी एवं डॉ. साक्षी मेवाड़ा ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षा संचालन, प्रायोगिक प्रशिक्षण एवं आगामी सत्र की तैयारियों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने BHMS पाठ्यक्रम, चिकित्सकीय कौशल विकास एवं उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों से अवगत कराया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शिक्षकों से संवाद किया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अंत में डॉ. प्रकाश चौधरी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ज्ञान, कौशल, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ संवेदनशील होम्योपैथिक चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संचालन में BHMS 2025-26 बैच के विद्यार्थियों ने सहयोग किया।
📲Get App