🔥 TRENDING जैथरा:-में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभा... केरेडारी में शारदीय नवरात्र का भव्य शु... JD Women’s College faculty protest Mat... CJP founder Abhijeet Dipke’s 85‑year‑o... Man pushes ex‑girlfriend into Maharash... Man named Dipke departs Delhi for gran...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा के पास वोल्वो बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरातफरी

✍️ Reporter: PANKAJ KUMAR 🗓 11 Oct 2026, 03:15 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नोएडा से आगरा जा रही एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। घटना यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा सेक्टर 128 के आसपास हुई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। यह घटना नोएडा सेक्टर 128 के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चलते-चलते अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस घटना के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।
📲Get App