🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली ने 40 मिनट की यमुना क्रूज़ शुरू... सेंसेक्स में 1,300 अंक की छलांग, शेयर... गोवर्धन पूजा में गाय के खुरों के नीचे... बाहर दिल्ली में खुली मनहोल में फँसा 4... दीवाली के आतिशबाज़ी में हुई दुर्घटना स... CPCB ने बताया क्यों 500 की AQI सीमा ने...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ रिपोर्टर: Manohar Singh 🗓 11 नव. 2026, 10:07 AM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहर सिंह

बावड़ी में पंचायत भवन को लेकर घमासान! डावोला नगर को कमरा देने पर विवाद, ताले पर लगाया ताला | Jodhpur News

जोधपुर जिले की बावड़ी ग्राम पंचायत से अलग होकर बनी नवगठित ग्राम पंचायत डावोला नगर के कार्यालय संचालन को लेकर विवाद गहरा गया है।
पंचायत समिति के निर्देश पर बावड़ी पंचायत भवन स्थित किसान भवन का एक कमरा डावोला नगर ग्राम पंचायत को अस्थायी रूप से देने की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन बावड़ी के सरपंच प्रतिनिधि राधाकृष्ण टाक ने इसका विरोध किया।
वहीं, अटल ज्ञान केंद्र भवन की चाबी को लेकर भी विवाद सामने आया। सरपंच लक्ष्मी टाक ने उपसरपंच, वार्ड पंचों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पहले से लगे ताले के ऊपर दूसरा ताला लगा दिया।
ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार नारोलिया ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों की पालना की बात कही। मार्च के बाद डावोला नगर में नए पंचायत भवन के निर्माण की योजना है।

आपकी क्या राय है जरूर बताएं
📲Get App