वायरल
WhatsApp पर ₹2,000 वाले मैसेज से सावधान, ये है बड़ा SCAM
WhatsApp पर लिंक के साथ ₹2,000 मिलने का फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाता खाली हो सकता है। OTP, बैंक डिटेल, UPI PIN किसी से शेयर न करें और अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
सिकंदराराऊ में WhatsApp पर ₹2,000 बोनस का फर्जी मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में लिंक देकर लिखा है Mujhe laga fake hai par sach me ₹2,000 mil gaye। पुलिस ने बताया ये SCAM है और ऑनलाइन फ्रॉड व डेटा चोरी का तरीका है। लोगों से अपील है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, कोई ऐप डाउनलोड न करें और OTP व बैंक डिटेल शेयर न करें। ठगी होने पर 1930 पर शिकायत करें।