🔥 TRENDING Supreme Court Grants Bail to IPL Betti... Uttar Pradesh CM Yogi says 6.5 lakh yo... Manpreet Ayali Discusses Amritpal Sing... Yogi Adityanath Says Pakistan Acknowle... Assam Rifles confiscate heroin from tw... Bogibeel Bridge drives tourism and bus...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विवेकानंद इंटर कॉलेज में भव्य अखिल भारतीय सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशाला का आयोजन

✍️ Reporter: सुधीर श्रीवास्तव 🗓 18 Nov 2026, 05:23 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विद्युत नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज में संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति संरक्षण संस्थान के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा और विशिष्ट अतिथि के.पी. सिंह ने भाग लिया।

विवेकानंद इंटर कॉलेज, विद्युत नगर में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संस्कृति संरक्षण संस्थान, टांडा, अंबेडकर नगर के तत्वावधान में अखिल भारतीय सांस्कृतिक उत्सव एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी श्री धर्मवीर सिंह बग्गा और विशिष्ट अतिथि श्री के.पी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार सोनी ने की। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में श्री नीरज रस्तोगी, श्री राकेश तिवारी, श्री राजकमल, विवेकानंद शिशुकुंज के प्रधानाचार्य श्री नरसिंह नारायण, विवेकानंद शिशुकुंज हायर सेकेंडरी के प्रधानाचार्य श्री नीरज शुक्ल और विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष वंदना से हुई, जिसे बहन शैलवी, रितिका और रिया ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात स्वागत गीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएँ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि श्री धर्मवीर सिंह बग्गा ने संबोधन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर बल देते हुए युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्कृति संरक्षण संस्थान के अध्यक्ष श्री अनुराग श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, आयोजकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिससे कार्यक्रम का समापन हुआ।
📲Get App