🔥 ट्रेंडिंग નરોડા સ્માર્ટ સિટી-2માં ઘરકંકાસે લોહિય... बेंगलुरु ग्राइंडस्टोन हत्याकांड में आर... સાળંગપુર ધામમાં કાળી ચૌદશ અને શનિવારના... प्रधानमंत्री मोदी ने दिया दिवाली की शु... કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રી અમિત શાહની અધ્યક્ષ... ગાંધીનગર અક્ષરધામ મંદિરનું 8 દિવસનું ભ...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

विंध्य-पूर्वांचल लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में आएगी तेजी, सरकार ने जारी किए 2,800 करोड़ रुपये

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 08 नव. 2026, 07:33 AM 👁 22
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एक्सप्रेसवे से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, रोजगार, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विंध्य-पूर्वांचल लिंक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने भूमि अधिग्रहण के मद में 2,800 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से विंध्य और पूर्वांचल क्षेत्र के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम और तेज होगा। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रोजगार और उद्योगों के खुलेंगे नए रास्ते एक्सप्रेसवे परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलने की संभावना है। इसके साथ ही निवेश के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य बेहतर बुनियादी ढांचे के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को गति देना और उत्तर प्रदेश को मजबूत एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ना है।
📲Get App