🔥 TRENDING सहजपुर के जंगल में आग से 15 किसानों का... Tata Steel launches hydroseeding drive... Abhishek and Sooryavanshi Lead India t... राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नह... Indian Man Wins 25 Lakh Gold Bar in Ab... V.O. Chidambaranar Port Handles Record...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

विधान परिषद निर्वाचन की मतगणना और वीआईपी कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Oct 2026, 04:01 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और वीआईपी प्रोटोकॉल के पालन पर जोर, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आगरा। विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और वीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस आयुक्त, आगरा सचिन्द्र पटेल ने पुलिस लाइन्स परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग और गोष्ठी आयोजित की। बैठक में पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर समय से पहुंचने तथा पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के साथ यातायात प्रबंधन एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही वीआईपी कार्यक्रम के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मतगणना एवं वीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि दोनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।
📲Get App