🔥 TRENDING Delhi Court Adjourns Voter List Disput... સુરતમાં ઓલપાડમાં ટ્રક-ડમ્પર વચ્ચે કાર... Bihar Cabinet Approves 43 Bills in Pos... Congress accuses BJP of sidelining Mad... Lead contamination forces immediate ba... Bihar woman missing from Chakai found...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 28 Oct 2026, 04:49 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने अधिकारियों को दिए सतर्कता और लगातार निगरानी के निर्देश, शांतिपूर्ण मतगणना कराने पर जोर

आगरा। विधान परिषद निर्वाचन-2026 की मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस आयुक्त, आगरा सचिन्द्र पटेल ने पुलिस अधिकारियों के साथ मतगणना स्थल मंडी परिषद का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी, अपर पुलिस उपायुक्त नगर, सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता तथा सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। अपर पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना स्थल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि मतगणना के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
आगरा पुलिस मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
📲Get App