🔥 TRENDING पखांजूर में दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस... EOW Seizes Documents in Rs 1.41 crore... Madhya Pradesh receives ₹90,000 crore... Protest If Venkatesh Galag's Transfer... ആടിന് ഫയർഫോഴ്സിന്റെ 'സി.പി.ആർ'; ജീവൻ ത... 75 वर्षीय नाना पाटेकर का निधन
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विद्युत विभाग की टीम ने गांव अहवरनपुर में की सघन चेकिंग, बकाया बिल कराया जमा

विद्युत विभाग की टीम ने गांव अहवरनपुर में की सघन चेकिंग, बकाया बिल कराया जमा

✍️ Reporter: LAXMAN PIPPAL 🗓 08 Oct 2026, 06:16 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने गांव अहवरनपुर में विद्युत कनेक्शनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों एवं मीटरों की जांच की तथा उपभोक्ताओं को समय पर बिजली का बिल जमा करने के लिए जागरूक किया।

चेकिंग अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर विद्युत बिल का बकाया था, उनसे बकाया धनराशि जमा कराई गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपने बिजली बिल समय से जमा करें और विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सहयोग करें।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी एवं बकाया बिलों को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा। टीम की कार्रवाई से गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में जागरूकता देखने को मिली।
📲Get App