🔥 TRENDING આજે ચિલ્ડ્રન દિવસ – ભારતના તમામ બાળકોન... Early Action on Diabetes Bollywood Hungama Praises 'Student of... Ranbir Kapoor's 'Ramayana' Breaks ₹1,0... New Frog Species Discovered in Arunach... Jammu University Seminar Highlights Ur...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विद्यार्थियों को मिड टर्म परीक्षा में शामिल होने का एक और अवसर

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 14 Nov 2026, 09:25 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विद्यार्थियों को मिड टर्म परीक्षा में शामिल होने का एक और अवसर*

खैरथल हीरालाल भूरानी

राजकीय महाविद्यालय खैरथल के जिन विद्यार्थियों ने किन्हीं कारणों से बी ए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमस्टर के मिडटर्म टेस्ट नहीं दिए थे, ऐसे समस्त विद्यार्थियों को एक और अवसर देते हुए 16 नवम्बर को सभी कक्षाओं के मिड टर्म टेस्ट पुनः आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ विजय वर्मा ने जानकारी दी कि यह मिड टर्म टेस्ट देने और असाइनमेंट जमा करवाने का अंतिम अवसर है। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी अपने परिणाम के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे। उन्होंने बताया कि असाइनमेंट भी परीक्षा के समय ही जमा होंगे। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने असाइनमेंट पूर्व में जमा नहीं करवाए हैं वे भी रिटेस्ट के दौरान ही असाइनमेंट जमा करवा सकेंगे।
📲Get App