विद्या परिषद के बड ़ े फैसले: 350 निजी कॉलेजो ं की संबद्धता पर एमजीएस विवि सख्त, 2 माह में पूरी करनी होंगी शर्तें
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने संबद ्ध निजी महाविद्यालयों की संबद्धता शर्तों की पालना को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विद्या परिषद की विशेष बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित शर्तों की पालना के लिए महाविद्यालयों को दो माह का समय दिया जाएगा। शर्तें पूरी नहीं करने वाले महाविद्यालयों को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा तथा आगामी शैक्षणिक सत्र से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस निर्णय से संभाग के करीब 350 निजी महाविद्यालयों की संबद्धता अभिवृद्धि के लंबित प्रकरण प्रभावित हो सकते हैं। कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे ं संबद्धता व्यवस्था, शुल्क निर्धारण और परीक्षा प्रणाली मे ं संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिषद ने तय किया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दो माह के भीतर निर्धारित शर्तों की पालना करने वाले महाविद्यालयों की शैक्षणिक सत्र 2025-26 तक की संबद्धता अभिवृद्धि के लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। हालांकि, न्यायिक प्रकरण इस निर्णय के दायरे से बाहर रहेंगे।