🔥 ट्रेंडिंग सूरत (खजौड़) डंपिंग साइट पर दिवाली से... વડોદરા માં દિવાળીનું ઉત્સવમય રસ્તાઓ தமிழக அரசின் அதிரடி உத்தரவு! दिल्ली के रामलीला मैदान की गूंज कटिहार... भदोही में ‘कामयाबी का आगाज ट्रस्ट’ ने... ફરિયાદી સાથે કથિત રીતે ₹24.76 કરોડથી વ...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विद्या ज्योति स्कूल के संस्थापक तरुण महतो के निधन से क्षेत्र में शोक*

✍️ रिपोर्टर: Mukesh Kumar Gupta 🗓 01 नव. 2026, 09:50 PM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विद्या ज्योति स्कूल के संस्थापक तरुण महतो के निधन से क्षेत्र में शोक*

*सोनाहातू रांची-* विद्या ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल के संस्थापक तरुण महतो के आकस्मिक निधन से सोनाहातू सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।तरुण महतो अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विद्या ज्योति स्कूल की स्थापना कर उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार की सराहनीय पहल की थी।
वे समाजसेवा से भी जुड़े रहे और गरीब व जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। कई लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
उनके अंतिम संस्कार में विद्यालय परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। उनके निधन से परिवार और पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है
📲Get App