🔥 TRENDING सोनभद्र न्धीरा बिजली स्टेशन: उत्तर प्र... मुंबईच्या कनेक्टिव्हिटीला बळ, जनतेचा प... मुंबईच्या कनेक्टिव्हिटीला बळ, जनतेचा प... ગુજરાત સરકારે મહેસૂલ વિભાગના 22 અધિકાર... સુરતમાં વિદેશી દારૂની હેરાફેરીમાં 21.2... સુરતમાં કાપોદ્રા અને અમરોલી વિસ્તારમાં...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विदिशा में आईटीआई प्रशिक्षण से सोलर टेक्नीशियन बने सुनील विश्वकर्मा, बढ़ी आय

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 22 Oct 2026, 10:35 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विदिशा के सुनील विश्वकर्मा ने आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के बाद सोलर टेक्नीशियन कोर्स पूरा कर अपनी तकनीकी क्षमता और आय बढ़ाई।

विदिशा। श्री सुनील विश्वकर्मा, पिता श्री सुरेश विश्वकर्मा ने वर्ष 2018 में आईटीआई से इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत की। तकनीकी शिक्षा एवं विद्युत क्षेत्र में कार्य करने के अनुभव के आधार पर वर्तमान में वह एमपीईबी, बासौदा में मीटर रीडर के रूप में कार्यरत हैं। अपने तकनीकी ज्ञान को और अधिक विकसित करने तथा रोजगार के अतिरिक्त अवसरों का लाभ उठाने के उद्देश्य से सुनील विश्वकर्मा ने सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण किया। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना, संचालन एवं रखरखाव से संबंधित व्यावहारिक कौशल अर्जित किए।

सोलर टेक्नीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्होंने सोलर इंस्टॉलेशन एवं मेंटेनेंस के कार्यों में भी अपनी भागीदारी शुरू की। इससे उन्हें अपने मौजूदा कार्य के साथ अतिरिक्त तकनीकी कार्य करने और अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिला। सुनील विश्वकर्मा की यह यात्रा दर्शाती है कि तकनीकी शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि नए कौशल सीखकर व्यक्ति अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकता है और अतिरिक्त आय के अवसर भी विकसित कर सकता है।

सुनील विश्वकर्मा की सफलता अन्य प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उनकी यात्रा यह संदेश देती है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती और नए कौशल अपनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए रास्ते खोले जा सकते हैं। सोलर टेक्नीशियन जैसे आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम युवाओं को पारंपरिक तकनीकी ज्ञान के साथ उभरते सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी कार्य करने के अवसर प्रदान करते हैं।

श्री सुनील विश्वकर्मा ने आईटीआई से प्राप्त तकनीकी शिक्षा को नए कौशल के साथ जोड़कर अपनी व्यावसायिक क्षमताओं का विस्तार किया है। उनकी यह सफलता कौशल विकास, निरंतर सीखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक सराहनीय उदाहरण है।
📲Get App