🔥 TRENDING CRPFની મહિલા જવાનોની 'યશસ્વિની' ઓલ-વુમ... સાબરકાંઠા પ્રાંતજમાં હાઇવે પર નંબર પ્લ... સુરતમાં 30 વર્ષ જૂની હીરા લૂંટ કેસમાં... मंडावर थाना पुलिस की कार्रवाई गिरफ्ता... सलेमपुर थाना पुलिस की कार्रवाई करीब 7... पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर द...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

विदिशा: अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग ने पुरा गोसाईं में की तलाशी

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 03:39 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के दौरान ग्रामीण महिलाओं की शिकायत पर आबकारी विभाग ने विदिशा के ग्राम पुरा गोसाईं में तलाशी ली। जांच में अवैध मदिरा नहीं मिली, विभाग ने निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया।

विदिशा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए किए जा रहे मैदानी भ्रमण के दौरान ग्राम पुरा गोसाईं में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा गांव में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के समक्ष दर्ज कराई गई थी।

ग्रामीण महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग का दल आज समस्त आबकारी स्टाफ के साथ थाना ग्यारसपुर की चौकी अटारीखेड़ा अंतर्गत ग्राम पुरा गोसाईं पहुंचा।

आबकारी विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं महिला समूह के सदस्यों की मौजूदगी में संतोष आदिवासी, महेश आदिवासी एवं जग्गनाथ मीणा के घरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा बरामद नहीं हुई। जांच के दौरान संबंधित व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं पाए गए।

ग्रामीण महिलाओं द्वारा मौके पर अवैध रूप से मदिरा विक्रय किए जाने की शिकायत को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा निगरानी और गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आबकारी उप निरीक्षक श्री संजय इवने को ग्राम पुरा गोसाईं में प्रतिदिन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध मदिरा के विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
📲Get App