🔥 ट्रेंडिंग धौलपुर में टक्कर में दो की मौत, एक गंभ... खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसफार... Mathura राजीव एकेडमी की 4 एमबीए छात्रा... बेगूसराय से लेकर पटना के लिए कुछ ट्रेन... अमृतसर में नशा तस्करी के वीडियो मिले,... मुरबाड तालुक्यात बळीराजाच्या कष्टाचे स...
18 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वांटेड ड्रग पेडलर स्मैक के साथ गिरफ्तार: 25000 का इनामी तस्कर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में तलाश थी

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 30 अक्टू. 2026, 07:56 PM 👁 56
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा

अभियान के तहत कुण्डेरा थाना पुलिस और जिला विशेष टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने राज्य स्तरीय ड्रग पैडलर और 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी जसराम उर्फ झब्ब ू मीना को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 13.34 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि जिले मे ं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एएसपी नेहा अग्रवाल और सीओ सिटी राजेन्द्र मीना के सुपरविजन में 30 अक्टूबर को यह कार्रवाई की गई।
📲Get App