देश
विश्वकर्मा रोड नंबर 15 पर खुलेआम सट्टे का कारोबार! पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल, आमजन परेशान जयपुर। राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में मेन रोड
विश्वकर्मा रोड नंबर 15 पर खुलेआम सट्टे का कारोबार! पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल, आमजन परेशान
जयपुर। राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में मेन रोड नंबर 15 पर खुलेआम सट्टे का कारोबार संचालित होने की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बेखौफ होकर सट्टा लिखा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की गतिविधियां होने के बावजूद जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर सट्टा लगाने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते आम राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेष रूप से महिलाओं और छोटे बच्चों को इस रास्ते से निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। सड़क पर खुलेआम चल रही इन गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह कथिस्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर सट्टा लगाने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिसके चलते आम राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विशेष रूप से महिलाओं और छोटे बच्चों को इस रास्ते से निकलने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। सड़क पर खुलेआम चल रही इन गतिविधियों से क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।
आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह कथित अवैध कारोबार?
जब मुख्य सड़क पर खुलेआम इस तरह की गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं, तो पुलिस प्रशासन की नजर इस ओर क्यों नहीं पड़ रही? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है?
पुलिस की निष्क्रियता से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर आम जनता को राहत कौन दिलाएगा?
अब जरूरत है कि पुलिस के आला अधिकारी मामले का तत्काल संज्ञान लें, निष्पक्ष जांच करवाएं और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो खुलेआम सट्टे का कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें।
जनता का सवाल साफ है – सड़क आमजन के आने-जाने के लिए है या अवैध कारोबार चलाने वालों के लिए?