🔥 ट्रेंडिंग भारत ने न्यूजीलैंड को सीरीज में हराया भारत 2031 में ODI विश्व कप की मेजबानी... एमएमए 2026 में BTS की जीत, वी ने साल क... 2026 मेलॉन म्यूजिक अवार्ड्स में कोर्टि... 2026 BAFTA स्कॉटलैंड पुरस्कार ऑनलाइन म... बॉलीवुड स्टार की मां ने गर्भावस्था के...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विश्व हृदय दिवस पर जौनपुर में कृष्णा हार्ट केयर द्वारा हृदय स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन
स्वास्थ्य

विश्व हृदय दिवस पर जौनपुर में कृष्णा हार्ट केयर द्वारा हृदय स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Nikhil Raj Gupta 🗓 29 सित. 2026, 10:24 AM 👁 203
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर टीम ने जौनपुर के सद्भावना पुल पर एक भव्य हृदय स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन कर आम जनता को हृदय रोगों के प्रति जागरूक किया।

आज दिनांक 29/09/2026 को विश्व हृदय दिवस के शुभ अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर टीम द्वारा जौनपुर के सद्भावना पुल पर एक भव्य हृदय स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनता को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व को समझाना था।

रैली की शुरुआत सद्भावना पुल, जौनपुर से हुई। टीम के सदस्यों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर लोगों को दिल की बीमारियों से बचाव के संदेश दिए। रैली के दौरान कृष्णा हार्ट केयर टीम ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनावमुक्ति और धूम्रपान व नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा हृदय दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में अपना योगदान दिया। कृष्णा हार्ट केयर की टीम ने उपस्थित लोगों को बताया कि समय पर लक्षणों की पहचान और सही देखभाल से हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

कृष्णा हार्ट केयर टीम का यह प्रयास बेहद सराहनीय रहा। सद्भावना पुल पर आयोजित इस जागरूकता रैली ने शहरवासियों को अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
📲Get App