🔥 TRENDING BJP rallies and INDIA bloc protest cau... Tear Gas Causes 40 Bihar State Police... ચાર આરોપી ઇસનપુરમાં ઇલેક્ટ્રિક સબમર્સિ... Prime Minister Speaks as Legislators F... રાજકોટ: કુવાડવા ગ્રામ પંચાયતમાં પાણી મ... UGVCLના વીજ થાંભલા પરથી વીજવાયરની ચોરી...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विशेष स्वच्छता अभियान में उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी 23,178 वाटर टैंकों की सफाई पूर्ण की*

✍️ Reporter: जनतंत्र की आवाज न्यूज़पेपर 🗓 07 Oct 2026, 09:46 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विशेष स्वच्छता अभियान में उत्तर पश्चिम रेलवे ने सभी 23,178 वाटर टैंकों की सफाई पूर्ण की*
*अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर मंडलों में 100% वाटर टेकों की सफाई का लक्ष्य प्राप्त किया गया*

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 से सभी जल टैंकों की सफाई के लिए विशेष अभियान के तहत सभी 23,178 वाटर टैंकों की सफाई की जा चुकी है। अभियान के दौरान अजमेर, जयपुर, जोधपुर और बीकानेर मंडलों में 100% वाटर टेकों की सफाई का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वाटर टेकों में नियमित शेड्यूल के अनुसार सफाई कार्य किया जाता है तथा इस अभियान के दौरान शेड्यूल के अतिरिक्त विशेष तौर पर सफाई की जा रही है।

पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल की नियमित जांच भी की जा रही है। अभियान के दौरान अब तक 8,682 अवशिष्ट क्लोरीनीकरण (Residual Chlorination) परीक्षण, 972 जैविक (Biological) परीक्षण तथा 445 रासायनिक (Chemical) परीक्षण किए जा चुके हैं। इन परीक्षणों के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों की सफाई, जल गुणवत्ता की नियमित जांच तथा पेयजल के सुरक्षित भंडारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य रेलवे परिसरों में स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
📲Get App