🔥 TRENDING Monsoon Farewell Begins Across Madhya... પાટણના વરાણા ખોડિયાર માતાજી મંદિર ટ્રસ... Taylor Swift Unveils Gothic Vibe in Ne... लखनऊ में सुहावना मौसम, दिनचर्या के लिए... Towson University Lockdown Ends After... Gujarat Launches Unified Online Portal...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विशेष मतदाता जागरूकता एव स्वीप कार्यक्र्म का हुआ आयोजन

विशेष मतदाता जागरूकता एव स्वीप कार्यक्र्म का हुआ आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 02 Sep 2026, 05:58 PM 👁 185
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
जैसलमेर, 02 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव- 2026 के दृष्टिगत जिले में नव मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान एवं स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) जैसलमेर अनुपमा जोरवाल एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद जैसलमेर यशार्थ शेखर एवं जिला स्वीप समन्वयक प्रमोद कुमार व्यास के निर्देशन में राजकीय महत्मा गाँधी इंग्लिश. विद्यालय पुलिस लाईन जैसलमेर के प्रांगण में एक विशेष मतदाता जागरूकता एवं स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मतदाता जागरूकता रैली के साथ किया गया जिसमे विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने मतदान जागरूकता के नारों के साथ पोस्टर का प्रदर्शन कर मतदान जागरूकता का सन्देश दिया तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य माधुरी चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं से अपना मत जुड़वाने एवं सजग मतदाता का कर्तव्य निभाने का आह्वान किया। हरीश छंगाणी व्याख्याता जैसलमेर ने मत की महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार प्रत्येक भारतीय 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक को मिला है।
लोकतंत्र की आत्मा व प्राणरूप है मताधिकार । भारत में वर्तमान में 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु के लोगों की है। इस संदर्भ हमारे देश युवा शक्ति की महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग कॉलेज, स्कूल में ईएलसी क्लब का गठन कर विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
इस दौरान स्वीप सदस्य मांगीलाल सोनी ने ऑनलाइन मत जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। स्वीप सदस्य कन्हैया सेवक ने अपनी मधुर आवाज में मतदाता जागरूकता पर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप सदस्य मांगीलाल सोनी ने किया। कार्यक्रम में स्वीप सदस्य चंचल बल्लाणी VHA APP, C VIGIL, KYC के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनिल पुरोहित, कुसुम थानवी उपस्थित रहे।
📲Get App