🔥 TRENDING Police Order Probe into Sexual Harassm... સહકારથી વૈશ્વિક મંચ સુધી: ICA ગ્લોબલ બ... Apple Launches Apple Pay in India, Ena... Delhi Approves 382 EV Charging Station... Patiala Police Conduct Anti-Drug Crack... All India Mushaira Held in Hoshiarpur...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Oct 2026, 04:42 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सम्मानजनक जीवन के लिए सरकार की पहल, वरिष्ठजनों के आश्रय एवं पुनर्वास पर जोर

भोपाल। वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार की ओर से निराश्रित एवं जरूरतमंद वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ आश्रमों के माध्यम से ऐसे बुजुर्गों को आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, देखभाल और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की जा रही है। इन आश्रमों में वरिष्ठजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि जीवन के इस पड़ाव में कोई भी वरिष्ठ नागरिक स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस न करे। वरिष्ठजनों की बेहतर देखभाल के साथ उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
📲Get App