🔥 TRENDING Assam Forest Minister Names New Giraff... Fact Check: Assam CM's Alleged Threat... दुर्गापूजा: पुलिस ने कसी कमर, पंडालों... Delhi Murder in Chhatarpur: Woman Slain with... Bhopal Teachers Hold 43rd Day Protest...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

वरिष्ठ नागरिकों के लिए रामेश्वरम-मदुरई की विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन 9 अक्टूबर से हनुमानगढ़ से रवाना

✍️ Reporter: Jetha Nand Karyani 🗓 02 Oct 2026, 05:58 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के तहत रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष रेलगाड़ी 9 अक्टूबर 2026 को हनुमानगढ़ से रवाना होगी।

राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27 के अंतर्गत रामेश्वरम-मदुरई की तीर्थ यात्रा के लिए एक विशेष रेलगाड़ी 9 अक्टूबर 2026 को हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस योजना में रामेश्वरम-मदुरई को रेलमार्ग से कराए जाने वाले प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल किया गया है।

यह विशेष ट्रेन हनुमानगढ़ से रवाना होकर सूरतगढ़ सहित निर्धारित मार्ग से होते हुए रामेश्वरम-मदुरई पहुंचेगी। योजना के तहत चयनित वरिष्ठ नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे यात्रा संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संबंधित रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचें।

देवस्थान विभाग द्वारा चयनित यात्रियों को दूरभाष और संदेश के माध्यम से यात्रा की सूचना दी जा रही है। यात्रियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी, प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार/आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री, नियमित दवाइयां, आवश्यक कपड़े और व्यक्तिगत जरूरत की अन्य वस्तुएं भी साथ रखने की सलाह दी गई है।

यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रशासनिक और चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। देवस्थान विभाग की ओर से सभी चयनित यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि यात्रा प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
📲Get App