🔥 TRENDING સાબરકાંઠા જિલ્લામાં ઇક્કો ગાડીમાં છુપા... Haryana farmer unions rally for Rs 600... Deputy Dushyant Chautala Criticises Na... Chhattisgarh Highlights Culture and In... Bilaspur Youth Trapped in Russia, NDTV... Chhattisgarh Highlights Heritage at 45...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

वाराणसी ने 10वीं श्याम नारायण पाण्डेय मेमोरियल जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश विजेता का खिताब जीता

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 20 Nov 2026, 11:29 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वाराणसी पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में वाराणसी ने गोरखपुर को 39-28 से हराकर विजेता बना।

17 से 19 नवंबर 2026 को वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता में श्याम नारायण पाण्डेय की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। तीन दिन के इस खेल महोत्सव में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों ने भाग लिया।

फाइनल में मेजबान वाराणसी टीम ने गोरखपुर टीम को 39‑28 गोल से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस जीत से वाराणसी ने प्रदेश विजेता का खिताब अपने नाम किया और गोरखपुर उपविजेता बना।

समापन समारोह में राष्ट्रीय संयोजक, नमो ऐप के श्री कुलजीत चहल (NDMC चेयरमैन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस तीन दिवसीय आयोजन ने प्रदेश में हैंडबॉल को नई ऊर्जा प्रदान की और उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच दिया। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन, आयोजन समिति और सभी सहयोगियों को हार्दिक धन्यवाद।
📲Get App