Health
वाराणसी में 'विंग्स ओवर गंगा' एरियल शो के अंतिम दिन 370 दर्शकों को मिली चिकित्सा सहायता
वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एरियल शो के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग ने घाटों, आयोजन स्थल और प्रमुख मार्गों पर चिकित्सा शिविर, मोबाइल टीम और एंबुलेंस तैनात कर 370 लोगों को उपचार प्रदान किया।
वाराणसी, 25 अक्टूबर 2026 – वायु सेना के 'विंग्स ओवर गंगा' एरियल शो के अंतिम दिन रविवार को बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित हुए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने गंगा घाटों, आयोजन स्थल के आसपास और प्रमुख मार्गों पर व्यापक चिकित्सा व्यवस्था स्थापित की।
घाटों पर विशेष चिकित्सा शिविर लगाए गए तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल टीमें सक्रिय रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. पी. सिंह के अनुसार, स्वास्थ्य टीमों ने पूरे दिन 370 लोगों को प्राथमिक जांच, आवश्यक दवाइयाँ और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। सिरदर्द, बुखार, बदन दर्द, पेट दर्द, चक्कर, उल्टी और निर्जलीकरण जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया गया।
गंभीर मामलों को उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुँचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को अलर्ट मोड पर रखा गया और जिले के निजी अस्पतालों व ब्लड बैंकों को सूचित किया गया। एंबुलेंस के माध्यम से दो मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौकाघाट और एक मरीज को श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
इस चिकित्सा व्यवस्था को वाराणसी के स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ अन्य मेडिकल कॉलेजों, निजी अस्पतालों और पड़ोसी जिलों की चिकित्सकीय टीमों ने सहयोग किया। सभी कार्य त्रिनेत्र भवन स्थित काशी कमांड सेंटर से निगरानी किए जा रहे थे। सीएमओ ने इस बड़े सार्वजनिक आयोजन में दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।