Education
वाराणसी में सनबीम सनसिटी ने आयोजित किया प्रथम अल्फा समिट 2026, 18 विद्यालयों के 165 विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी हुनर
वाराणसी में सनबीम सनसिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय तकनीकी शिखर सम्मेलन में 18 विद्यालयों के 165 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस समिट में कोडिंग, रोबोटिक्स और ई-स्पोर्ट्स जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया।
वाराणसी | 1 नवंबर 2026: सनबीम सनसिटी द्वारा प्रथम अल्फा समिट 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय तकनीकी शिखर सम्मेलन में कुल 18 विद्यालयों के 165 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निर्देशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर MIT में प्रवेश पाने वाले प्रथम अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित विद्यार्थी एवं उद्यमी श्रीकांत भोला भी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। समिट में सी.ओ.ओ. सनबीम सनसिटी श्री आशीष राय, प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना सिंह एवं सनबीम समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने भी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
समिट के प्रथम दिन कोडस्टॉर्म हैकाथॉन, बग हंटर्स, कोड कैनवास, साइबर शील्ड, पिक्सल परफेक्ट, एआई फोर्ज एवं लेंस क्रॉनिकल्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने वेबसाइट निर्माण, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, साइबर सुरक्षा, डिजिटल डिजाइनिंग, फोटोग्राफी एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई। दूसरे दिन रोबो लीग एवं लेवल अप 2.0 प्रमुख आकर्षण रहे, जिनके अंतर्गत ई-स्पोर्ट्स फीफा, सिम रेसिंग, बीजीएमआई एवं वैलोरेंट जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रोबोट फुटबॉल मुकाबले भी आयोजित किए गए।
दो दिवसीय समिट का समापन भव्य समारोह के साथ हुआ, जिसमें कार्यकारी निदेशक सनबीम समूह श्री हर्ष मधोक, मुख्य परिचालन अधिकारी सनबीम समूह श्री संदीप मुखर्जी, मुख्य परिचालन अधिकारी सनबीम सनसिटी श्री आशीष राय, प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना सिंह एवं उप-प्रधानाचार्य पैरेलल करिकुलम श्री गिरिजेश त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में 'टेक्नो टाइटन्स' नामक विशेष नृत्य प्रस्तुति के पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यालयों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।