स्वास्थ्य
वाराणसी में रोटरी क्लब ने आयोजित किया मेगा लीवर फाइब्रोस्कैन कैंप, 98 लोगों को मिला लाभ
रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर और इनर व्हील क्लब के संयुक्त प्रयास से ओरियाना हॉस्पिटल के सहयोग से लिवर स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 98 सदस्यों की फाइब्रोस्कैन जांच की गई।
वाराणसी, 27 नवंबर। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर एवं इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर ने ओरियाना हॉस्पिटल के सहयोग से 'मेगा लीवर फाइब्रोस्कैन कैंप' का सफल आयोजन किया है। इस स्वास्थ्य शिविर की थीम 'Know Your Liver, Protect Your Life' और संदेश 'Liver Ke Andar Ki Baat' रखा गया था। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रोटरी ग्रेटर के सदस्यों, उनके परिवारों और मित्रों के बीच लिवर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समय रहते उचित आहार और जांच के महत्त्व को प्रोत्साहित करना था।
आधुनिक जीवनशैली में स्वदेशी जंक फूड के बढ़ते प्रचलन और व्यस्त दिनचर्या के कारण खानपान में लापरवाही आम हो गई है, जिससे लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। अक्सर लोग पेट की समस्याओं को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि समय रहते जांच न कराने पर यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली और कुल 98 सदस्य इस स्वास्थ्य सुविधा से लाभान्वित हुए। ओरियाना हॉस्पिटल की टीम द्वारा सभी भागीदारों की फाइब्रोस्कैन जांच की गई और उन्हें लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक सलाह भी दी गई। इससे लोगों को अपने लिवर के स्वास्थ्य को समझने और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।
इस आयोजन को सफल बनाने में संयोजक रोटेरियन डॉक्टर अतुल्य रतन, रोटेरियन सचिन जैन एवं डॉक्टर सौम्या अग्रवाल बजाज का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष रोटेरियन परिमल अग्रवाल, इनर व्हील ग्रेटर की अध्यक्षा श्रीमती जूही कोठारी, सचिव राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष जड़िया, पूर्व अध्यक्ष राकेश बजाज सहित मनीष अग्रवाल, नवल कथूरिया, राजेश अग्रवाल, प्रकाश गुप्ता, संदीप प्रहलादक, असीम टंडन, दिनेश आनंद एवं योगेश रुपानी जैसे अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
दोनों क्लब के अध्यक्षों ने संयोजकों, ओरियाना हॉस्पिटल की टीम और सभी भागीदारों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और बेहतर जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास हैं। यह आयोजन दोनों क्लबों की सामाजिक सेवा और सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण है।