🔥 TRENDING Bengaluru: Masked Robbers Steal 117g G... MCC Bank Secures Best Performing Urban... Last UDAN Flights Depart from Shivamog... Tamil Nadu Announces 2nd VETTRI Invest... Ramayana Nears 'Manjummel Boys' and 'B... Tamil Nadu CM Vijay Attends Last Rites...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने की महिला जनसुनवाई, दर्जनों शिकायतों का हुआ निस्तारण

✍️ Reporter: Kailash Chandra Gupta 🗓 20 Nov 2026, 05:38 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी के सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जहाँ घरेलू हिंसा और अन्य विवादों की शिकायतों का निस्तारण किया गया।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस, वाराणसी में 'महिला जनसुनवाई' एवं जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, मारपीट, जमीन-जायदाद विवाद, पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने सहित कई मामलों की सुनवाई की गई। श्रीमती विश्वकर्मा ने एक-एक फरियादी को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद पुलिस व महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों में जांच कर समयबद्ध रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर महिलाओं को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जिनमें निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और आयुष्मान कार्ड शामिल हैं, की विस्तृत जानकारी दी गई। पात्र महिलाओं के पंजीकरण के भी निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में पुलिस प्रशासन, महिला कल्याण विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। फरियादियों की पहचान गोपनीय रखी गई है।
📲Get App