Crime
वाराणसी: लोहता पुलिस ने जुआ खेलते चार जुआरियों को दबोचा, 6690 रुपये नकद बरामद
वाराणसी के लोहता थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और कुल 6690 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना लोहता पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए जुआरियों के कब्जे से मौके पर 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ से 2230 रुपये नकद और जामातलाशी से 4460 रुपये बरामद किए गए हैं। इस प्रकार कुल 6690 रुपये की नकदी जब्त की गई है।
लोहता पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरुणा जोन के डीसीपी ने बताया कि जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।