स्थानीय
वाराणसी के ‘Wings Over Ganges’ एयर शो में सराहनीय कार्य के लिए यातायात निरीक्षक वीर बहादुर सिंह सम्मानित।
कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला सम्मान, जालौन पुलिस का बढ़ाया गौरव।
उरई (जालौन)। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भव्य ‘Wings Over Ganges’ एयर शो में उत्कृष्ट यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद जालौन के निरीक्षक यातायात वीर बहादुर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
गौरतलब है कि कमिश्नरेट वाराणसी में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित इस एयर शो के दौरान निरीक्षक यातायात वीर बहादुर सिंह ने भीड़ नियंत्रण, यातायात नियमन एवं सुगम आवागमन की व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूर्ण अनुशासन, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराया तथा त्रुटिरहित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान दिया। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए निदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ श्री ए. सतीश गणेश द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। दिनांक 18 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने उक्त प्रशस्ति पत्र निरीक्षक यातायात वीर बहादुर सिंह को प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सम्मान से जनपद जालौन पुलिस का गौरव बढ़ा है।