🔥 ट्रेंडिंग રાજપીપલાનું નિષ્કામ કર્મ સેવા ટ્રસ્ટ પ... दिलजीत दोसंज़ के लाइव प्रपोज़ल से खुश... अशोक लायडर ने सिंगुर में नया कारखाना ब... बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी... बंगाल क्रिश्चियन काउंसिल ने चर्च पर हम... प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की प्रगति प...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

वाराणसी के लक्सा थाने ने फुटपाथ खाली रखने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया

✍️ रिपोर्टर: Kailash Chandra Gupta 🗓 22 नव. 2026, 05:32 PM 👁 26
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना लक्सा पुलिस ने अतिक्रमण रोकने हेतु पैदल गश्त कर दुकानदारों व ठेला‑पटरी वालों को फुटपाथ खाली रखने की हिदायत दी।

थाना लक्सा ने अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में पैदल गश्त की और दुकानदारों व ठेला‑पटरी वालों को फुटपाथ खाली रखने की हिदायत दी।

अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी शिवम मिश्रा ने किया। माइक से अनाउंसमेंट में कहा गया कि फुटपाथ आम लोगों के चलने के लिए है; किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। बार‑बार समझाने के बाद भी अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। उन्होंने कहा कि फुटपाथ खाली रहने से आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

कवरेज: जिला संवाददाता, Need24News - कैलाश चंद्र गुप्ता
📲Get App