स्थानीय
वाराणसी: चाइनीज मंझा मुक्त काशी के लिए उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी ने निकाली यात्रा
उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा 'जागो और जगाओ' अभियान के तहत चाइनीज मंझा के विरुद्ध जन जागरूकता यात्रा निकाली गई।
वाराणसी के रामापुरा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी द्वारा 'एक पुकार काशी से: चाइनीज मंझा मुक्त, जन-जन की पुकार' अभियान के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता यात्रा निकाली गई। रामापुरा स्थित विघ्न हरण हनुमान जी मंदिर के पास से प्रारंभ हुई यह यात्रा तीसरे चरण में आयोजित की गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को घातक चाइनीज मंझा के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और प्रदेश को इससे मुक्त करने का संकल्प लेना है।
यात्रा के दौरान नागरिकों ने छठ महापर्व के अवसर पर घाटों और तालाबों की स्वच्छता बनाए रखने की भी अपील की। लोगों ने मांग की है कि घाटों पर होने वाली गंदगी को दूर करने के लिए उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने का सुझाव दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल को एक सराहनीय कदम बताते हुए प्रशासन और कमिश्नर से इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश और विशेषकर वाराणसी को चाइनीज मंझा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। इस जन-जागरण अभियान में मुख्य रूप से कृष्णा तिवारी, जानकी यादव, शकील, जादूगर प्रेम दीप तिवारी, सुनील सिंह, मोनू वर्मा, राजू यादव, बबल यादव और राजेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।