राजनीति
वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अर्पित किए श्रद्धासुमन
वीरांगना झलकारी बाई जी अमर रहें!
उरई (जालौन)। वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के पावन अवसर पर आज उरई के कोच बस स्टैंड स्थित वीरांगना झलकारी बाई प्रतिमा स्थल पर सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने वीरांगना झलकारी बाई के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका संघर्ष और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा एवं साहस के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान और वीरता भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेंगे।