🔥 TRENDING J&K Police Attach Property of Suspecte... Traffic Advisory Issued for Srinagar–J... Anupam Kher Receives Chocolate Globe f... ऑपरेशन मुस्कान के तहत85लोगों के गुम हु... 57th IFFI Continues in Goa, Spotlight... Inquiry into GSPCB staff lapses over B...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

वीरांगना झलकारी बाई जयंती पर उरई में निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Nov 2026, 12:41 PM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी ने जयंती समारोह को विशेष बना दिया।

उरई, जालौन। वीरांगना झलकारी बाई जी की जयंती के अवसर पर जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में भव्य शोभायात्रा एवं जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर वीरांगना झलकारी बाई जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में कई राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद जालौन, उरई घनश्याम अनुरागी भी इस आयोजन में शामिल रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे पूरा आयोजन भव्य नजर आया। इस दौरान वीरांगना झलकारी बाई जी के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और देशभक्ति को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
शोभायात्रा में स्कूली बच्चों की भागीदारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। जनसभा के माध्यम से वीरांगना झलकारी बाई जी के विचारों और उनके गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
📲Get App