🔥 TRENDING हंडिया गांव में जल जमाव से फैली बीमारि... भागलपुर में दिखा नया प्रवासी पक्षी, पक... किशनगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, दो की... બેંગલુરુ: ફ્લિપકાર્ટ ડિલિવરી બોય બાથરૂ... भोपाल में गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता म... Women March in India Calling for Safet...
02 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वार्ड नंबर 71 के वासियों ने पार्षद का किया स्वागत

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 02 Oct 2026, 11:42 AM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मदीना नगर बिलाल भाई और उसकी बेटी ने अहम भूमिका निभायी शबनम

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान... वार्ड संख्या 71
जयपुर। वार्ड नंबर 71 के नवनिर्वाचित पार्षद फ़ाईज़ हसन का लुनियावास, नूर नगर और मदीना नगर क्षेत्र में वार्डवासियों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पार्षद का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम में सलीम भाई पत्रकार सहित क्षेत्र के अनेक वार्डवासी मौजूद रहे। वहीं मदीना नगर में भी पार्षद फ़ाईज़ हसन का भरपूर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिलाल भाई और शबनम की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर पार्षद फ़ाईज़ हसन ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करके रहूंगा। वार्ड 71 का विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है।”

पार्षद ने कहा कि वार्ड के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ सड़क, पानी, सफाई, रोशनी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से लगातार संवाद किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने पार्षद फ़ाईज़ हसन के समक्ष वार्ड की विभिन्न समस्याएं भी रखीं। पार्षद ने समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
📲Get App