🔥 TRENDING Kanak News Odisha Broadcasts 12 Noon H... CM Gehlot Asserts BJP Workers Can Rise... Rajasthan BJP's Jaipur rally to corner... 28 ਤੇ 29 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ 6 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ''ਚ ਸਕ... रोटरी क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0: ट्राइड... अरवल: डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

वनरक्षक भर्ती मे ं डमी कैंडिडेट से दिलवाई परीक्षा, दो गिरफ्तार: फर्जी हस्ताक्षर और फोटो से दी एग्जाम, 5 लाख में तय हुआ था सौदा

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Oct 2026, 08:21 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020 में फर्जी तरीके से एग्जाम देने के मामले मे ं एसओजी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच मे ं सामन े आया कि भारत मीणा ने अपनी जगह दिनेश विश्नोई को परीक्षा मे ं बैठाया था। इसके लिए नौकरी

लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपए मे ं सौदा तय किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियो ं की पहचान भरतपुर निवासी मूल अभ्यर्थी भारत मीणा (28) और जालौर निवासी डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई (29) के रूप मे ं हुई है।

मूल अभ्यर्थी की जगह डमी ने दी परीक्षा

एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 के संबंध मे ं एसओजी थान े में 26 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था। जांच मे ं सामन े आया कि मूल अभ्यर्थी भारत मीणा ने ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा देने के लिए उसकी जगह दिनेश कुमार विश्नोई परीक्षा देन े गया था।
📲Get App