🔥 TRENDING Baba Mahakal adorned with silver crown... Congress Reviews Local Body Election L... மின்கம்பம் சரிந்து ஐந்து வயது குழந்தை... कार्य சிறந்த வியாபாரிகள் விருது வழங்க வேண்டு... India, Canada Reach Fifth Negotiation...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ से यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 25 Sep 2026, 03:02 PM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मेडिकल शिक्षा में यूपी की बढ़ी क्षमता, एमबीबीएस सीटों की संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ योजना के जरिए स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मेडिकल शिक्षा के विस्तार को भी गति मिल रही है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ने से चिकित्सा शिक्षा के अवसरों में इजाफा हुआ है और जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 92 मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि एमबीबीएस की करीब 14,400 सीटें उपलब्ध हैं। एमबीबीएस सीटों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के अधिक से अधिक जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं मिलने की संभावनाएं बढ़ी हैं। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों के विस्तार से नए डॉक्टर तैयार करने की क्षमता में भी वृद्धि हुई है। सरकार की ओर से मेडिकल शिक्षा के विस्तार के साथ जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ की पहल को प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
📲Get App