🔥 ट्रेंडिंग शिअद सरकार ने कहा, उद्योगों से ‘इंस्पे... पंजाब की महिला साइकिलिस्टों ने राष्ट्र... गोपालगंज में सड़क किनारे झाड़ी में नवज... गुना जिला अदालत ने पटवारी के परिवार को... आईफोन नहीं मिलने पर भागा 16‑साल का नाब... जयपुर में 35,000 लीटर संदिग्ध घी मिलने...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

विकसित भारत बनाने के लिए विकसित बिहार बनाना जरूरी

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 03 नव. 2026, 03:06 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विकसित भारत बनाने के पहले विकसित बिहार बनाना जरूरी है इसके लिए उच्च शिक्षा कोमजबूत करना जरूरी

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

विकसित भारत से पहले विकसित बिहार बनाने के लिए उच्च शिक्षा को मजबूत करना जरूरी: राज्यपाल सैयद अता हसन
बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब बिहार भी विकसित होगा। इसके लिए राज्य में उच्च शिक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह के प्रयास अब किए जा रहे हैं, वैसा जोर पहले देखने को नहीं मिला है।

दरअसल, राज्यपाल मुजफ्फरपुर के चंदवारा स्थित डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह बीएड कॉलेज में नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित सभागार एवं अतिथि गृह का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के महत्व और विकसित बिहार के संकल्प पर विस्तार से अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा के विकास के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने और शिक्षण गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

वहीं, बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि जब तक मानव संसाधन का विकास नहीं होगा, तब तक विकसित बिहार के लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इसके साथ ही उन्होंने महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने पर भी जोर दिया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सह बिहार सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह, मेयर निर्मला साहू सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, कॉलेज के छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाइट: लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन राज्यपाल, बिहार

बाइट: संजय सिंह टाइगर
उच्च शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार

बाइट: डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह
पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष, सवर्ण आयोग, बिहार
📲Get App