🔥 TRENDING श्रावस्ती में तेज बारिश से गिरे कई पेड... અમરેલીના કેરિચાડ અને કુંકાવાવ તાલુકાના... અમરેલી સ્થિત સ્પોર્ટ્સ કૉમ્પ્લેક્સ ખાત... Taapsee Pannu Reveals Details of Priva... 25th Anniversary of Chandni Bar Celebr... PM Modi Pays Tribute to Lata Mangeshka...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
Crime

विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 17 Sep 2026, 06:10 PM 👁 70
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधेपुरा के पुरैनी में बिक्की मेहता हत्याकांड का 48घंटे के अंदर किया खुलासा

मधेपुरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हत्या का पुलिस का दावा, कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद




मधेपुरा के पुरैनी में विक्की मेहता विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। 14 सितंबर को नया टोला चौक पर गोली मारकर विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और मृतक के बढ़ते प्रभाव को वजह बताया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र का नया टोला चौक
14 सितंबर की शाम यहीं गोलियों की आवाज ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। बाइक सवार अपराधियों ने 35 वर्षीय विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता को निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए।
हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना और आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. संदीप सिंह के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी के साथ तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और 16 सितंबर को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरैनी के बघरा निवासी 21 वर्षीय ललन कुमार उर्फ शेठु, चौसा के रसलपुर धुरिया निवासी 20 वर्षीय नीतिश कुमार, पुरैनी के नया टोला निवासी 55 वर्षीय श्रीधर मंडल और पूर्णिया जिले के मोजमपट्टी निवासी 40 वर्षीय अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश, आपसी वर्चस्व और विक्की मेहता के बढ़ते प्रभाव को हत्या की वजह बताया गया है।

जांच के दौरान पुलिस को हथियार भी मिला है। आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और 8 एमएम के तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हथियार और कारतूस को लेकर पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश कुमार यादव का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्णिया के रघुवंशनगर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
वहीं पुलिस ने यह भी बताया है कि मृतक विक्की मेहता का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा था।

इस कार्रवाई में उदाकिशुनगंज, चौसा, पुरैनी और अरार थाने की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा और एसओजी12 यानी एसटीएफ की टीम भी शामिल रही।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद हथियारों की जांच के आधार पर हत्याकांड की बाकी कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार जारी है।

बाइट संदिप सिंह एसपी मधेपुरा
📲Get App