🔥 TRENDING Bangalore Airport Decked in Vibrant Da... Mysuru Dasara Lighting Display Secures... मध्य प्रदेश के बॉर्डर पर 112 पुलिसकर्म... Deputy CM D.K. Shivakumar Visits Sugar... एटा के थाना कोतवाली देहात साइबर टीम ने... कांग्रेस के सभी बड़े नेता आदे हुए हैं...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विजयादशमी पर शस्त्र पूजन: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सौहार्दपूर्ण अपील

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 20 Oct 2026, 06:43 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने टिकलगढ़ पुलिस लाइन पर शस्त्र पूजन किया और नागरिकों से सौहार्द, भाईचारे व शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।

विजयादशमी के पावन अवसर पर टिकलगढ़ पुलिस लाइन पर परंपरागत विधि-विधान से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर कुमार अग्रवाल ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द, भाईचारे व शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने बताया कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, तथा यह हमें सत्य के मार्ग पर चलते हुए साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव एवं एकता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है, और नागरिकों का सहयोग एवं आपसी विश्वास इस जिम्मेदारी के निर्वहन को और मजबूत बनाते हैं।

इसी क्रम में जिले के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में भी विजयादशमी पर्व पर परंपरानुसार विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित थाना एवं चौकी स्तर पर आयोजित पूजन कार्यक्रमों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीपीओ टिकलगढ़ श्री सौरव रत्नाकर सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App