🔥 TRENDING अररिया के माँ काली मंदिर में भक्तों का... புதிய புயல் சின்னம் शिरूरमध्ये विजय मल्लाव यांच्या निवासस्... ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਲਹਿੜੀਆਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱ... सुपरिंटेंडेंट और एसडीपीओ ने भट्टाबाड़ी... 12 Retired Uttar Pradesh Police Office...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

विजयादशमी पर पथ संचलन और शस्त्र पूजन में शामिल हुए रमेश बिधूड़ी

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 20 Oct 2026, 01:58 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संघ के शताब्दी वर्ष पर तुगलकाबाद में भव्य पथ संचलन, शस्त्र पूजन का आयोजन

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विजयादशमी के पावन पर्व पर दक्षिण दिल्ली के तुगलकाबाद गांव स्थित वाल्मीकि मंदिर से पथ संचलन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें दक्षिण दिल्ली के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने सम्मिलित होकर राष्ट्रसेवा, अनुशासन और संगठन शक्ति के भावों को नमन किया।
गौरतलब है कि परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर संगठन की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को रेखांकित करता है।
वाल्मीकि मंदिर, तुगलकाबाद गांव से प्रारंभ हुए पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्साह एवं संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी की सहभागिता ने राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक परंपराओं और अनुशासित सामाजिक जीवन के महत्व को प्रमुखता से सामने रखा।
📲Get App