🔥 TRENDING दशहरे के अवसर पर करौली में सड़क दुर्घट... ઉત્તર ભારતમાં ભારે હિમવર્ષા, ગુજરાતમાં... Jackie Shroff Joins Maharashtra CM Dev... Texas hits 19 million registered voter... Maharashtra CM Fadnavis, Jackie Shroff... Coldwell Banker South India Launches A...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में राज्यमंत्री लखन पटेल ने किया भव्य शस्त्र पूजन बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने भी की शस्त्र आराधना

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 20 Oct 2026, 11:44 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी। विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शस्त्र पूजन कर प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने भी शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संदेश दिया गया।

शक्ति, शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक है शस्त्र पूजन

भारतीय संस्कृति में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा का विशेष महत्व है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। पुलिस बल के लिए शस्त्र पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प को दोहराने का अवसर भी है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम जितेंद्र पटेल, रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, तहसीलदार अजीत तिवारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन के शस्त्रागार सहित जिले के विभिन्न थानों में भी विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया।
📲Get App